• Breaking News

    02 February, 2019

    रोज-रोज पीछा करता था युवक, महिला इंजीनियर ने सबक सिखाने को कर लिया अपहरण

    रोज-रोज पीछा करता था युवक, महिला  इंजीनियर ने सबक सिखाने को कर लिया अपहरण


    हैदराबाद की एक महिला इंजीनियर को पुलिस ने अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला को 23 साल के एक युवक के अपहरण के आरोप में पकड़ा गया है। ये युवक कथित तौर पर कई दिनों से महिला का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। ऐसे में महिला ने इसे सबक सिखाने की नीयत से ये अपहरण कर लिया।

    पुलिस ने बताया है कि आरोपी महिला एक बड़ी कंपनी में सोफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने बढ़ई का काम करने वाले 23 साल के एक युवक का अपहरण किया। ये शख्स उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। वो ऑफिस आते-जाते उसका पीछा करता था। इसलिए उसने इसे सबक सिखाने की ठानी। इसके लिए उसने इस शख्स का अपहरण कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि 23 साल के शिवकुमार का अपहरण करने में उसके पांच दोस्तों ने भी महिला का साथ दिया। महिला ने बताया है कि पहले तो शिवकुमार ने उसका पीछा किया और उससे बात करने की कोशिश की। इसके बाद उसका नंबर हासिल कर लिया और उसे कभी फोन तो कभी मैसेज करके मिलने को कहने लगा।

    शिवकुमार का कहना है कि महिला और उसके पांच दोस्तों ने मिलकर उसका अपहरण किया और उसे जमकर पीटा। इसका कहना है कि ये लोग उसकी हत्या करना चाहते थे। किसी तरह से वो बचकर निकला और अस्पताल पहुंचा। वहीं पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया है कि महिला के अलावा उसके पांच दोस्तों पर भी अपहरण, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में एफआईआर की है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture