• Breaking News

    02 فبراير، 2019

    एमपी में मुर्गी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, जाना पड़ा पुलिस स्टेशन

    एमपी में मुर्गी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, जाना पड़ा पुलिस स्टेशन


    पुलिस थाने में वैसे तो लोगों का शिकायत लेकर पहुंचना कोई नई बात नहीं है, लेकिन मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार को इंसान नहीं बल्कि एक मुर्गी की शिकायत पहुंची। इस घटना को सुनकर हर कोई दंग रह गया। जी हां, ये हैरान करने वाला मामला शनिवार का है, जब शिवपुरी में पूनम कुशवाह नाम की महिला ने पुलिस थाने में आकर एक मुर्गी की शिकायत कर दी।

    महिला का आरोप था कि उसके पड़ोस में रहने वाले एक शख्स की मुर्गी ने उसकी आठ महीने की बेटी को चोंच मारकर घायल कर दिया है, जिससे उसके मुंह के पास घाव हो गया है। महिला ने कहा कि इसी मुर्गी ने उसकी बेटी को पहले भी चोंच मारी थी। महिला की मांग थी कि मुर्गी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। महिला की शिकायत के बाद आरोपी मुर्गी को मालिक और मालकिन के साथ थाने बुलाया गया।

    इस पर मुर्गी के मालिक और मालकिन (पति-पत्नी) थाने पहुंचे। मुर्गी के मालिक और मालकिन ने पुलिस को बताया कि महिला सच बोल रही है और उनकी मुर्गी ने ही महिला की बेटी को चोंच मारकर घायल किया है। जब मुर्गी के मालिक पुलिसकर्मियों से बात कर रहे थे, तभी मालकिन पुलिस थाने के अंदर ही ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी और पुलिसवालों से मुर्गी के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की गुहार लगाने लगी।

    मुर्गी की मालकिन का कहना था कि सन्तान न होने के चलते उन लोगों ने मुर्गी को अपनी औलाद की तरह पाला है। इसके बाद मुर्गी की मालकिन और उसके पति ने पीड़ित बच्ची की मां से माफी मांगी और भरोसा दिलाया कि अब वो अपनी मुर्गी को बांधकर या पिंजरे में रखेंगे, ताकि वो फिर से किसी को चोंच न मार पाए। वहीं, पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद पीड़ित बच्ची की मां भी मान गई और पुलिस ने मुर्गी के खिलाफ कोई मामला नहीं दर्ज किया। इसके बाद मुर्गी अपने मालिक और मालकिन के साथ थाने से चली गई।


    ليست هناك تعليقات:

    إرسال تعليق

    Fashion

    Beauty

    Culture