• Breaking News

    03 February, 2019

    सीबीआई की कार्रवाई से भड़कीं ममता बनर्जी

    सीबीआई की कार्रवाई से भड़कीं ममता बनर्जी 


    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सीबीआई और पुलिस के बीच मचे घमासान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये सब पीएम मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि वो कल बजट पेश नहीं करेंगी, बल्कि धरना देंगी। ममता बनर्जी मेट्रो चैनल के पास धरने पर बैठी हैं।

    ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं संघीय ढांचे को बचाने के लिए धरने पर बैठने जा रही हूं। आज से मैं मेट्रो चैनल के पास धरने पर बैठने जा रही हूं। कल राज्य विधानसभा में कार्यवाही होगी, जहां मैं एक बैठक आयोजित करूंगी। इस धरना का अर्थ है सत्याग्रह। उन्होंने कहा, 'मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मेरी जिम्मेदारी बल को संरक्षण देना है। बिना सूचना के आप कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर आ रहे हैं। हम सीबीआई को गिरफ्तार कर सकते थे लेकिन हमने छोड़ दिया। मैं अपने बल के साथ खड़ी रहूंगी।

    मुख्यमंत्री ने सीबीआई कार्रवाई को सांविधानिक और संघीय ढांचे पर हमला करार देते हुए आरोप लगाया कि 19 जनवरी को विपक्ष की महारैली से पहले भी उन पर चारों तरफ से दबाव पड़ा था। भाजपा जबरन बंगाल की सत्ता पर काबिज होना चाहती है, लेकिन इस बात का फैसला जनता करेगी कि कौन सत्ता में रहे। पूछताछ के नाम पर सीबीआई उनके घर में चाय-पानी देने वालों को भी बुलाकर परेशान कर रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture