• Breaking News

    03 February, 2019

    ममता ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया जंग का एलान

    ममता ने केन्द्र सरकार के खिलाफ किया जंग का एलान


    कोलकाता में रोजवैली और शारदा चिटफंड घोटाले की जांच से जुड़ी फाइलें गायब होने को लेकर कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने पहुंचे 15 सीबीआई अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के बीच रविवार को टकराव हुआ। कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के सभी अधिकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी भी अपने अधिकारी के पक्ष में धर्मतल्ला इलाके में धरने पर बैठ गईं।

    इस पूरे घटनाक्रम के बाद ममता बनर्जी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जंग का एलान कर दिया। ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के खिलाफ धरना जारी है। चालीस करोड़ रुपये के शारदा चिट-फंड घोटाले में रविवार को कोलकाता पुलिस और सीबीआई में तनातनी के बाद कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ लामबंद हो गया। इन सबने केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

    ममता के मोदी सरकार के खिलाफ जंग का एलान के बाद पूरे राज्य में तृणमूल कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें भी रोकीं। इस बीच सीबीआई के अंतरिम निदेशक नागेश्वर राव ने कहा कि एजेंसी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएगी और बताएगी कि पश्चिम बंगाल पुलिस सहयोग नहीं कर रही।

    पूर्व प्रधानमंत्री और जद (सेक्युलर) के नेता एचडी देवगौड़ा ने कहा, ‘कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार करने पहुंची सीबीआई के घटनाक्रम से मैं स्तब्ध हूं। आपातकाल के दौरान देश को ऐसे ही गैरसांविधानिक हालात का समना करना पड़ा था। पश्चिम बंगाल के हालत आपातकाल के दिनों जैसे ही हैं।

    इस पूरे घटनाक्रम में ममता बनर्जी को विपक्ष का भरपूर सहयोग मिला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सोमवार को ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जा सकते है। इसके बाद राहुल गांधी, उमर अब्दुल्लाह, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, चंद्रबाबू नायडु, मायावती, शरद पवार ने ममता बनर्जी से बात की है।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture