• Breaking News

    03 February, 2019

    सीबीआई के अंतरिम चीफ नागेश्वर राव ने कहा- राजीव कुमार के खिलाफ सबूत हैं

    सीबीआई के अंतरिम चीफ नागेश्वर राव ने कहा- राजीव कुमार के खिलाफ सबूत हैं


    कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास पर रविवार को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब वहां पहुंची सीबीआई की टीम को राज्य के पुलिसकर्मियों ने रोक दिया और इसके बाद एजेंसी के अधिकारियों को जबरदस्ती पुलिस थाने भी ले गए। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

    इस पूरे बवाल पर सीबीआई के अंतरिम प्रमुख एम नागेश्वर राव ने कहा, 'हम कोलकाता की घटना के बारे में हमारे वरिष्ठ कानून अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। उनका जो भी सुझाव होगा उसका पालन किया जाएगा। राव ने कहा, 'उनके (राजीव कुमार) खिलाफ सबूत हैं, इस सबूत को नष्ट करने और न्याय में बाधा डालने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार इन चिट फंड मामलों की जांच कर रहे हैं।

    राव ने कहा, 'उन्होंने (राजीव कुमार) सभी सबूत उनके पास है और उन्होंने सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। वे सभी दस्तावेजों को सौंपने में हमारा सहयोग नहीं कर रहे हैं और बहुत सारे सबूत नष्ट हो गए हैं या गायब हो गए हैं।


    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Culture